लुधियाना। माछीवाड़ा के गांव पावत में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की मदद से चचेरे भाई को सरहिंद नहर में फेंक दिया। आरोपी शराब के नशे में थे। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान समराला के रहने वाले बंटी (35) के रूप में हुई है। बंटी के तीन बच्चें हैं। पुलिस ने इस मामले में डॉ अंबेडकर कॉलोनी निवासी बाली और कुरुक्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले भतीजे रवि को गिरफ्तार किया है। रामजी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पावत के खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान राहगीर ने उसे बताया कि नहर के पास 3 लोग हाथापाई कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो बाली और रवि, बंटी से मारपीट कर रहे थे। दोनों ने बंटी को नहर में फेंक दिया। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। तीनों ने नहर के पास पी थी शराब माछीवाड़ा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर पाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। पहले इन्होंने एक साथ बैठकर शराब पी, उसके बाद इनमें कहासुनी हो गई। जिसके चलते बाली और रवि ने मिलकर बंटी को नहर में फेंक दिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें लुधियाना सेंट्रल जेल भेज दिया है।
Cousin Murdered After Drunken Brawl Body Thrown In Canal Along With Nephew