अमृतसर। खालिस्तान समर्थक संगठन -वारिस पंजाब दे- के प्रमुख अमृतपाल सिंह खालसा के करीबी तूफान सिंह पर झूठा मामला दर्ज करने व गिरफ्तारी के आरोप में उसका विरोध करते हुए सिक्ख समर्थक सड़कों पर उतर आए। हजारों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने बंदूक, तलवार और लाठियां लेकर अमृतसर में थाना घेर लिया है। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरीकेड लगाए तो वे उसे तोड़कर थाने के अंदर घुस गए। कुछ पुलिस वाले तलवारें, डंडे लगने से जख्मी भी हुए हैं। मौके पर एक हजार से अधिक पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जबकि वहीं सिक्ख समुदाय के भी एक हजार से अधिक समर्थक मौके पर मौजूद है। जिनकी पुलिस के साथ आमने सामने भिड़त हो गई है। पुलिस द्वारा भी लगातार लाठीचार्ज किया जा रहा है। बता दें कि अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों से वीरवार सुबह 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद यहां भीड़ इकट्ठा हो गई। माहौल की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस भी एक्टिव हो गई और अमृतपाल के पहुंचने से पहले ही उसके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया। इससे माहौल गर्मा गया। हंगामे की सूचना के बाद अमृतपाल भी अजनाला थाने में पहुंच गया है। यहां उसकी एसएसपी सतिंदर सिंह के साथ मीटिंग हुई। जिसके बाद पुलिस को तूफान सिंह को छोड़ने के लिए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान समर्थक थाने के बाहर ही डटे हुए हैं। अमृतपाल की पुलिस को चेतावनी, साथी को लेकर जाएंगे वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा- राजनीतिक कारणों से FIR दर्ज की गई है। यदि वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। अमृतपाल ने संबोधन करके संगत को शांत रहने के लिए कहा है। उसका कहना है कि अब यहीं अमृत संचार होगा और वहीर भी। बाहर से संगत और आ रही है। वहीं पंजाब सरकार को भी चेतावनी दे दी है कि अपने साथी तूफान को साथ लेकर ही जाएंगे। अमृतपाल ने कहा कि पहले उनके एक साथी को फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब उन पर एक व्यक्ति को मारने-पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया और तूफान को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे भी किसी के कहने पर मामला दर्ज हो जाता है। अगर मरने की बारी आई तो आगे आऊंगा अमृतपाल ने कहा कि आज के बाद कई लोग उनके बारे में बोलेंगे। कहेंगे कि यह पंजाब के बच्चों का मरवाने आया है। आप विदेश भाग जाएगा। लेकिन वह स्पष्ट करना चाहता है कि आज भी जब पुलिस के साथ टकराव हुआ तो गाड़ी से उतर कर आगे खड़ा हुआ था। अगर मरने की बारी आई तो आगे आऊंगा। सिर देने से नहीं डरता। अमृतपाल सिंह ने कहा पुलिस को दिखाने आए हैं कि हम क्या कर सकते हैं अमृतपाल ने अपने बयान में पुलिस को धमकाते हुए कहा कि एक व्यक्ति के बयानों पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। मैं अभी कहता हूं कि मुख्यमंत्री ने मुझ पर हमला किया। मुख्यमंत्री पर केस दर्ज करके दिखाएं। पुलिस बार-बार टटोलती है कि हम क्या कर सकते हैं। यही दिखाने आए हैं कि हम कर क्या सकते हैं।
Clash Between Khalistan Supporters And Police Thousands Of Employees And Sikhs Crowded Together Dispute Over Not Releasing Sikh Supporter In False Leaflet