September 23, 2026 02:17:36
पूर्व मंत्री भारत भुषण आशू की जमानत याचिका पर 27 फरवरी को सुनवाई,मामले में बहस जारी

पूर्व मंत्री भारत भुषण आशू की जमानत याचिका पर 27 फरवरी को सुनवाई,मामले में बहस जारी

Feb23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के बहुचर्चित फूड सप्लाई विभाग में ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले के मामले में वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पूर्व मंत्री भारत भुषण आशू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्ष की ओर से जज के समक्ष अपनी अपनी दलीले रखने का सिलसिला फिलहाल जारी है और दोनों ही पक्ष की इस बहस के बीच जज की ओर से इस मामले में सुनवाई को 27 फरवरी की तारीख डाल दी गई हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी आशू के वकीलों की ओर से पंजाब सरकार द्वारा केवल उन्हें टारगेट किए जाने की बात कही थी। हाईकोर्ट द्वारा पंजाब सरकार से पूछा गया था कि अब तक इस मामले में कितने केस दर्ज किए गए और कुल कितने आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 17 फरवरी से लगातार टलती रही है और अब केस की सुनवाई का दौर जारी है। गौर हो कि आशू सहित जेल में बंद अन्य आरोपियों की इससे पहले पक्की जमानत रदद की जा चुकी है और अब दोबारा से ये जमानत लगाई गई हैं। 

Hearing On Bail Plea Of Former Minister Bharat Bhushan Ashu On February 27 Debate Continues In The Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं