अजनाला कांड को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की ओर से एक प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि अजनाला में जो कुछ हुआ, वह बड़ा निंदनीय है। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की बात कहने के बावजूद पुलिस पर अटैक किया गया। इस पूरे हमले में 6 पुलिस कर्मचारी घायल भी हो गए। ग्रंथ साहिब की आड़ में पुलिस पर हमला करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान पर पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी और जो कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल के पूरे मामले की वीडियो खंगाले जा रहे हैं और इसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Police Preparing For Fir In Ajnala Case Said Dgp Will Take Strict Action