अमृतसर। अजनाला पुलिस थाने पर खालिस्तान समर्थकों के हमने में बॉलीवुड एक्टर कंगना रनोट की एंट्री हो गई है। कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब को टारगेट किया है। कंगना ने लिखा- पंजाब में जो आज हो रहा है, वह मैने 2 साल पहले बता दिया था। मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। अरेस्ट वारंट भी जारी हुए। मेरी कार पर पंजाब में अटैक किया गया, लेकिन वही हुआ जो मैने कहा था। अब समय आ गया है कि नॉन खालिस्तानी सिखों को अपनी स्थिति और मंशा क्लियर करनी चाहिए। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की अगुआई में हुआ हमला अमृतसर जिले के अजनाला थाने में 23 फरवरी को बंदूक-तलवारों से लैस खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। ये वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी भाई अमृतपाल सिंह के समर्थक थे। अमृतपाल खुद भी वहां पहुंचा। ये लोग अमृतपाल के करीबी साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने की मांग को लेकर वहां पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। हालांकि बाद में अमृतपाल श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी लेकर वहां पहुंच गया। जिसे देखकर पुलिस पीछे हट गई। इसका फायदा उठा खालिस्तान समर्थकों ने पुलिस वालों को पीटा और थाने के अंदर घुस गए।
Kangana Came Forward To Claim Fame In Ajnala Case Said Cases Were Filed Against Me In Punjab Warrants Were Issued What I Said Two Years Ago Happened