September 24, 2026 02:39:53
अमृतपाल की पुलिस को धमकी, इंक्वायरी के बाद कार्रवाई के आदेश पर भड़का, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही का

अमृतपाल की पुलिस को धमकी, इंक्वायरी के बाद कार्रवाई के आदेश पर भड़का, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

Feb25,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे की हुई घटना के 24 घंटे के बाद डीजीपी गौरव यादव ने इंक्वायरी कर एक्शन की बात कही है। जिस पर वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल ने एक बार फिर डीजीपी को ऐसी घटना दोबारा होने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, डीजीपी को यह मामला यही क्लोज करने की नसीहत भी दे दी। दरअसल, जेल से छूटने के बाद लवप्रीत सिंह तूफान गोल्डन टेंपल पहुंचा था। देर रात अमृतपाल सिंह भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंच गया। डीजीपी के कार्रवाई करने के बयान पर अमृतपाल सिंह भड़क गया। अमृतपाल ने कहा कि कार्रवाई किस बात की करनी है। एक इनोसेंट बंदा जेल में डाल रखा था, उसे छुड़ाया गया है। उस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कार्रवाई किस पर करनी है। डीजीपी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। वीडियोग्राफी पर एक्शन पर भड़के डीजीपी के वीडियोग्राफी पर एक्शन लेने वाली बात पर अमृतपाल सिंह भड़क गया। अमृतपाल सिंह ने डीजीपी को फिर से वॉर्निंग दे दी है कि अगर वीडियोग्राफी पर एक्शन लिया गया तो दोबारा प्रोटेस्ट होंगे, दोबारा यह स्थिति उत्पन्न होगी। इससे अच्छा है इस मैटर को क्लोज किया जाए। डीजीपी ने की इंक्वायरी की बात गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने घटना के 24 घंटों के बाद अपना पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस का आत्मबल पूरी तरह से बरकरार है। गुरुवार को हुई घटना की जांच की जा रही है। घायल एसपी जुगराज सिंह व अन्य घायल पुलिस वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसी बयान पर एक बार फिर अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को चेतावनी दे दी है।

Amritpals Threat To The Police Got Angry On The Order Of Action After Inquiry Said If This Happens Then The Same Thing Will Happen Again



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं