September 24, 2026 03:24:51
पूर्व विधायक को उसी के कार्यलय में बदमाशों ने बनाया बंधक, 50 लाख की मांगी फिरौती, बोले दो दिन बाद कै

पूर्व विधायक को उसी के कार्यलय में बदमाशों ने बनाया बंधक, 50 लाख की मांगी फिरौती, बोले दो दिन बाद कैश लेने आएंगे

Feb25,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। मानसा से पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल को बदमाशों ने उन्हीं के कार्यलय में घुसकर जबरन बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपए फिरौती मांगी। हमलावर एसयूवी कार में सवार होकर आए थे। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पूर्व विधायक मंगत राय बंसल ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी देते हुए मंगत राय बंसल ने कहा कि कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय में घुसे और दरवाजा बंद कर दिया। उसने जब उन लोगों का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मंगत राय मुताबिक बदमाशों ने 50 लाख रुपए उससे मांगे। बदमाश उसे धमकी देकर गए कि यदि उसने पुलिस को कुछ बताया तो वह अपनी मौत का खुद जिम्मेवार होगा। बदमाश यहां तक कहकर गए है कि 2 दिन बाद उनका साथी आएगा और उससे पैसे लेकर चला जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की। आने जाने वाले लोगों की तालाशी ली। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक कर रही है। पुलिस ने कई वीडियो फुटेज कब्जे में ली है। डीएसपी नवनीत कौर गिल, एसएचओ बरेटा गुरदर्शन सिंह मान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी बालकृष्ण मुताबिक सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।

The Miscreants Took The Former Mla Hostage In His Office Asked For A Ransom Of 50 Lakhs Said That He Would Come To Collect The Cash After Two Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं