September 23, 2026 02:12:51
रेलवे स्टेशन पर टिकट ब्लैक में बेचने वाले दो मुलाजिम व दुकानदार गिरफ्तार, अधिकारी का नाम लेकर निकालत

रेलवे स्टेशन पर टिकट ब्लैक में बेचने वाले दो मुलाजिम व दुकानदार गिरफ्तार, अधिकारी का नाम लेकर निकालते थे टिक्ट

Feb25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर मंडल की सीआईबी की टीम ने रेड कर तत्काल टिकटें ब्लैक करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो रेलवे विभाग के मुलाजिम है और एक वहीं का दुकानदान है। बताया जा रहा है कि दुकानदार की सेटिंग रेलवे कर्मचारियों से थी, जो उसे तत्काल टिकट लाकर देते थे। पकड़े रेलवे कर्मचारियों की पहचान रेलवे कालोनी के प्रकाश कुमार यादव (48) और मुकेश (31) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी जसपाल सिंह है जो दुकानदार है। CIB टीम को पहले से गुप्त सूचना थी कि दोनों रेलवे कर्मचारी टिकट ब्लैक करने का अवैध रूप से काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे कर्मचारी तत्काल टिकट निकलवाने के लिए तड़के की रिजर्वेशन सेंटर पर पहुंच जाया करते थे। रोजाना एक-एक करके वह टिकट निकलवाने जाते थे। हर बार किसी अधिकारी के नाम का इस्तेमाल किया जाता था कि साहिब के रिश्तेदारों की टिकट है। 500 रुपए प्रति टिकट अधिक वसूलते थे आरोपी बताया जा रहा है कि प्रति टिकट 500 रुपए अधिक वसूलते थे। दुकानदार से दो टिकट मिली है। जिनकी कीमत 5940 और 2410 रुपए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Two Employees And Shopkeepers Arrested For Selling Tickets In Black At The Railway Station Used To Take Out Tickets By Taking The Name Of The Officer

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं