September 24, 2026 02:36:55
डेयरी मालिक व नौकर का तेजधार हथियार से गला काट की हत्या, दुसरा वर्कर फ़रार

डेयरी मालिक व नौकर का तेजधार हथियार से गला काट की हत्या, दुसरा वर्कर फ़रार

Feb26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सुआ रोड स्थित गांव बुलारा में देर रात करीब 1:30 बजे डेयरी मालिक और उसके नौकर का तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। जबकि एक नौकर लापता है। मृतक डेयरी संचालक के परिवार ने दूसरे नौकर पर इस डबल मर्डर को करने का शक जताया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि जोतराम देर रात अपने कमरे में सो रहा था। सुबह जब उठे तो उन्हें पता चला कि जोतराम का कत्ल कर दिया गया है। वहीं पीछे पशुओं वाले शेड के नीचे उनके नौकर भगवंत सिंह का शव पड़ा था। सुबह जब डेयरी से जोतराम के बेटे तरसेम को लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पिता जोतराम खून से लथपथ पड़ा था। वहीं उनका पुराना नौकर भगवंत सिंह भी कुछ दूरी पर मरा पड़ा था। जोतराम के पास करीब 4500 रुपए थे। सुबह जब पुलिस ने मौका देखा तो जोतराम के पास वह पैसों नहीं थी। आशंका है कि कातिल 4500 रुपए चुरा ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गला रेतकर की गई दोनो की हत्या जोतराम और भगवंत सिंह का तेजधार हथियार गल रेता गया है। जोतराम के बेटे तरसेम ने बताया कि जिस व्यक्ति पर उन्हें संदेह है उसका नाम गिरधारी है। उसे उन्होंने तरस के आधार पर अपनी डेयरी में रखा था। कत्ल किस वजह से उसने किया ये अभी तक साफ नहीं हो पाया। गिरधारी पर संदेह इसलिए भी है क्योंकि जबसे कत्ल की वारदात हुई वह तभी से फरार चल रहा है। देर रात को ही वह डेयरी छोड़ भाग गया।

Dairy Owner And Servant Strangled To Death With Sharp Weapon Second Worker Absconding

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं