September 22, 2026 23:17:10
Dmc अस्पताल बाहर एक मेडिकल स्टोर मालिक ने दूसरे का कैंची से काटा कान, ग्राहक कम आने की थी रंजिश

Dmc अस्पताल बाहर एक मेडिकल स्टोर मालिक ने दूसरे का कैंची से काटा कान, ग्राहक कम आने की थी रंजिश

Feb26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के बाहर दो मेडिकल स्टोर संचालक आपस में भिड़ गए। दुकानदार का आरोप है कि ग्राहकों की वजह से झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक दुकानदार ने कैंची उठाकर दूसरे पर वार किया। जिस कारण उसका आधा कान कटकर जमीन पर ही गिर गया। जबकि दूसरे दुकानदार द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। अस्पताल के बाहर हंगामा होता देख लोगों ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। मामले की सूचना मिलने पर चौकी डीएमसी की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मी दुकानदार मनी है। मनी ने बताया कि वह पहले पायल मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। अब उसने खुद का कारोबार सेट कर अस्पताल के नजदीक दुकान खोल ली है। इसी वजह से इलाके के अन्य दुकानदार उससे रंजिश रखने लगे हैं। दूसरी दुकान पर भीड़ कम होने की थी रंजिश मनी ने बताया कि उसकी दुकान पर अकसर भीड़ रहती है। दुकान पर ग्राहकों को देख दूसरे पक्ष का दुकानदार रंजिश रखने लगा। जिस कारण उन्होंने उसकी दुकान पर हमला कर दिया। सन्नी ने बताया की हमलावरों ने उसके भाई व उसके साथ खूब मारपीट की। वहीं यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस मुताबिक दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

A Medical Store Owner Cut Off Anothers Ear With Scissors Outside Dmc Hospital There Was A Rivalry For Less Customers

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं