September 24, 2026 00:32:26
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी शूटर मंदीप तूफान व मनमोहन सिंह का हुआ मर्डर, जेल में गैंगवार के

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी शूटर मंदीप तूफान व मनमोहन सिंह का हुआ मर्डर, जेल में गैंगवार के बाद हत्या

Feb26,2023 | Enews Team | Tarntaran

तरनतारन। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक अहम खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल 2 बदमाशों की जेल में गैंगवार हो गई। इस दौरान दोनों बदमाशों को हमलावरों ने मार गिराया। तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में रविवार को बदमाशों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें बदमाश मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई। एक अन्य बदमाश केशव की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि तीनों के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। तरनतारन के एमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि रविवार दोपहर को जेल से लाए गए तीन जख्मियों में दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सिद्धू की हत्या के दौरान स्टैंडबाय शूटर था मंदीप तूफान मारा गया गैंगस्टर मंदीप तूफान सिंगर मूसेवाला की हत्या की दौरान स्टैंडबाय शूटर के तौर पर मौजूद था। वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में कैदियों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद कैदियों ने उसे पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। संघर्ष में तीन से चार दूसरे कैदियों के घायल होने की भी सूचना मिली है। गोल्डी का करीबी था तूफान सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन मनदीप तूफान भी घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था। गोल्डी बराड़ ने जग्गू भगवानपुरिया के खास मंदीप तूफान के अलावा मनी रईया को स्टैंडबाय पर रखा था। इन्हें जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत मन्नू को कवर देने के लिए कहा गया था। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मनदीप तूफान का नाम सामने आया था। मूसेवाला हत्याकांड के बाद था अंडरग्राउंड मूसेवाला की हत्या के बाद दोनों आरोपी लुधियाना के संदीप के साथ अंडरग्राउंड हो चुके थे। संदीप ने दोनों ही आरोपियों को लुधियाना में अपने एक रिश्तेदार के घर में पनाह दे कई दिनों तक यहां पर रखा। कुछ दिन लुधियाना में रहने के बाद दोनों गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान और मनी वहां से चले गए थे। जबकि उसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया था।

Accused Shooter Mandeep Toofan And Manmohan Singh Killed In Sidhu Moosewala Murder Case Murdered After Gang War In Jail



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं