September 23, 2026 00:04:53
Dmc में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य बापू सूरत सिंह खालसा को ले जाने को घुसे, सीपी ने आश्वासन दे रोका

Dmc में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य बापू सूरत सिंह खालसा को ले जाने को घुसे, सीपी ने आश्वासन दे रोका

Feb27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों द्वारा पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है। मोर्चा के सदस्य तीन दिन पहले भी डीएमसी अस्पताल सूरत सिंह खालसा को मोर्चा में ले जाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। देर रात फिर मोर्चा के सदस्य अस्पताल के अंदर दाखिल हो गए थे। अस्पताल में सूरत सिंह खालसा के वार्ड तक मोर्चा के सदस्य पहुंच गए थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के साथ मोर्चा के सदस्यों की काफी धक्कामुक्की भी हुई। घटना का पता चलते ही तुरंत सीपी मंदीप सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया। अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के आश्वासन के बाद मोर्चा के सदस्य शांत हुए। गेट बंद होने से मरीज परेशान अस्पताल में शोर शराबा होने के कारण जहां वार्डों में मरीज परेशान हुए। वहीं अस्पताल का गेट बंद होने से एंबुलेंस आदि को आने जाने में काफी दिक्कतें पैदा हुई। मोर्चा के सदस्यों की पुलिस के साथ काफी बहस हुई। पुलिस ने डीएमसी अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया है ताकि कोई बड़ी घटना न घट सके। सीपी बोले सेहत ठीक होने पर आज़ाद पंछी बापू पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि सूरत सिंह खालसा कई वर्षों से अस्पताल में दाखिल हैं। उनकी सेहत को लेकर जिला प्रशासन भी काफी चिंतित है। डिप्टी कमिश्नर डॉक्टरों की टीम बनाएंगी। जिसके बाद सूरत सिंह खालसा का चेकअप कर ठीक सेहत का यदि सर्टिफिकेट प्रशासन को डॉक्टरों से मिलता है तो सूरत सिंह खालसा आजाद पंछी हैं, वह कहीं भी जा सकते हैं।

Members Of Komi Insaf Morcha Entered Dmc To Take Bapu Surat Singh Khalsa Cp Stopped After Giving Assurance



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं