तरनतारन। तरनतारन के तहत आते विधानसभा हलका पट्टी में रविवार को सरेआम मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता मेजर सिंह धारीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे अपने मैरिज पैलेस एस.जी.आई. गांव संगवां में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दो गोलियां लगी हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी हमलावरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मेजर सिंह धालीवाल अपने मेरिज पैलेस में थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर पैलेस में घुस गए। उन्होंने अंदर आते ही अंधाधुँध गोलियाँ चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की। लेकिन फिर भी उन्हें गोलियाँ लग गई। इलाक़ा किया सील पुलिस विभाग में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया हैं। इलाक़े में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस की और से इलाक़े के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जिनसे बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। वही पुलिस ने सोमवार को लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश घरवालों के हवाले कर दी है।
The Former Chairman Of The Market Committee And The Congress Leader Were Openly Gunned Down Killed By Entering The Marriage Palace