लुधियाना। शिमलापुरी की गुरमुख सिंह रोड पर कुछ बदमाशों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की गई। करीब एक दर्जन बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा। जब वहां खड़े दो अन्य लोग उसे बचाने आए तो बदमाशों ने उन्हें भी पीट डाला। हमलावरों द्वारा रॉड-डंडे से हमला किया गया। जिस कारण तीन युवक खून लथपथ हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया। करीब 20 मिनट तक ये गुंडागर्दी होती रही। जिसे देख लगता है कि शहर की कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। बताया गया है कि शराब विवाद में ये हमला किया गया है। जख्मियों की पहचान शिमलापुरी के कुलविंदर सिंह, हरमीत सिंह और गुरकरण लाल के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमले की फुटेज निकाली है। जिसमें हमलावर हमला करते साफ दिख रहे हैं। जानकारी देते हुए युवक कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एक दुकान के एग्रीमेंट करवाने के लिए गुरमुख सिंह रोड के पास रामपाल पकोड़े वाला के पास खड़ा था। उसी दौरान हाथों में हथियार लेकर कुछ लोग उसके पास आए। बदमाशों ने आते ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच उन्होंने उससे नकदी छीन ली। बचाव करने आए दो युवकों को भी हमलावरों ने पीट डाला कुलविंदर को खून से लथपथ देख वहां खड़े हरमीत सिंह और गुरकरण लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उन पर भी लाठियां बरसा दीं। उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने तीनों पर वहां ईट- सीमेंट की दुकान पर पड़ी ईटें भी उठाकर मारी।
In A Liquor Dispute Armed Men Openly Beat A Young Man On The Road 2 Youths Of The Locality Who Came To Save Him Were Also Soaked In Blood