लुधियाना। बस स्टैंड से कलेक्शन करके वापस दफ्तर जा रहे जुझार ग्रुप के कर्मचारी से बदमाश ने लूट कर डाली। बदमाश उसका पीछा करने लगा और दफ्तर तक आ गया। कर्मचारी जैसी ही दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ने लगा तो बदमाश उसके पास आया और तुरंत उसके हाथ में पैसों से भगा बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में करीब 2 लाख रुपए थे। कर्मचारी की पहचान जस्सी के रूप में हुई है। लूट की घटना उसने तुरंत अपने अन्य कर्मचारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर कंपनी के अधिकारी, बस स्टैंड चौकी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस भी पहुंच गई। बस स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदमों पर हुई वारदात 2 लाख रुपए की लूट बस स्टैंड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहे है जिस कारण अब सरेआम पुलिस चौकी और थानों के नजदीक से ही लूट की वारदातें हो रही है। इस वारदात के बाद आसपास के अन्य ट्रांसपोर्ट मालिकों में रोष है।
Jujhar Groups Employee Was Robbed Of Two Lakhs A Few Steps Away From The Police Post While Going To Deposit The Collection The Miscreant Committed The Crime