September 23, 2026 00:08:19
लावारिस नवजात बच्ची को सड़क पर फेंक गई माँ, लोगों ने कराया अस्पताल भर्ती

लावारिस नवजात बच्ची को सड़क पर फेंक गई माँ, लोगों ने कराया अस्पताल भर्ती

Feb28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। धांधरा रोड के अधीन आते संत एन्क्लेव सुबह एक घर के बाहर नवजात बच्ची पड़ी मिली। जिसे उसकी माँ ने सड़क पर ही फेंक दिया। शुक्र रहा कि इस नवजात बच्ची पर आवारा कुत्तों की नजर नहीं पड़ी। इसी दौरान वहाँ से गुज़र रहे बाइक सवार युवक ने इलाका निवासी शशि को बताया की एक छोटी सी बच्ची उनके घर के बाहर पड़ी है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सभी इलाका निवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया। पड़ोसी कंवल प्रीत सिंह मल्होत्रा ने बताया कि वे बच्ची को तुरंत कंबल में लपेट कर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए मगर वहां बच्ची को भर्ती करने के लिए मना कर दिया गया। इसके बाद वे बच्ची को लेकर मॉडल टाउन के प्राइवेट हॉस्पिटल में गए और वहां उसे भर्ती करवाया। मल्होत्रा ने बताया कि उसी समय पीसीआर को फोन कर जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंच गई। बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। दुगरी थाना प्रभारी मधु बाला ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि बच्ची को ऊपर से फेंका गया है। सीसीटीवी की मदद से बच्ची की माँ की तलाश की जा रही है।

Mother Threw Abandoned Newborn Girl On The Road People Got Her Admitted To The Hospital

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं