September 22, 2026 23:17:38
शादी में जमकर चली कुर्सियां व बोतले, दुल्हन के रिश्तेदारों को पीटा, डीजी बंद होने पर हुआ बवाल

शादी में जमकर चली कुर्सियां व बोतले, दुल्हन के रिश्तेदारों को पीटा, डीजी बंद होने पर हुआ बवाल

Mar3,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। टिब्बा रोड स्थित मेजर मैरिज पैलेस में देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। पुरानी रंजिश के चलते बारात में आए कुछ लड़कों ने लड़की वालों की तरफ से आए युवकों को बुरी तरह से पीटा. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खूब कुर्सियां, बोतलें और बर्तन मारे। यहीं बस नहीं बदमाशों ने पैलेस के बाहर खड़े वाहनों की भी तोड़फोड़ की। शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। पैलेस मालिक मेजर सिंह ने पीसीआर कर्मचारियों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही बदमाश काफी गुंडागर्दी कर चुके थे। इस बीच जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों की संख्या ज्यादा थी, जिस कारण पुलिस उन्हें काबू कर नहीं पाई और वह ललकारे मारते हुए फरार हो गए। पैलेस मालिक मेजर सिंह मुताबिक इस मारपीट में उनके पैलेस का करीब 35 हजार का नुकसान हो गया। डीजे बंद होने पर बढ़ा बवाल बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। विशाल नाम का युवक बारात के साथ में था। उस युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। रात के समय टाइम ज्यादा हो गया था, जिस कारण डीजे बंद करने के लिए उन्हें कहा गया था। इतने में विशाल और उसके दोस्त गालियां देने लगे। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने थप्पड़ मारे।

Chairs And Bottles Rang Fiercely In The Wedding Brides Relatives Were Beaten Up There Was Ruckus When Dg Was Closed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं