September 22, 2026 23:18:56
काम दिलाने के बहाने अरब देशों में ट्रैवल एजेंट बेच रहे भारतीय युवतियां, ओमान से लौटीं 3 लड़कियों ने

काम दिलाने के बहाने अरब देशों में ट्रैवल एजेंट बेच रहे भारतीय युवतियां, ओमान से लौटीं 3 लड़कियों ने सुनाई आपबीती

Mar3,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। भारत में विदेश भेजने के नाम पर तो ट्रैवल एजेंट ठगी करते ही हैं, लेकिन अब इनकी इससे भी घिनौनी करतूत सामने आई है। पंजाब समेत अन्य राज्यों से अपने घर के हालात सुधारने के लिए अरब देशों में काम करने के लिए जाने वाली लड़कियों वहां पर टूरिस्ट वीजा पर भेजने के बाद काम पर लगवाने के बहाने बेच देते हैं। बहुत सारी लड़कियां दुबई, ओमान, आबूधावी, मस्कट समेत अन्य देशों में फंसी हुई हैं। ओमान से लौटी चरणजीत कौर, संदीप कौर और अन्य लड़की ने बताया कि वह दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से गई थीं। एजेंट ने उन्हें ओमान में मूल रूप से दिल्ली की ही रहने वाली नीलू नामक महिला के पास भेजा था। एजेंट नीलू के माध्यम से खरीद-फ़रोख़्त करते हैं। नीलू ने जाते ही रखवा लिए उनके पासपोर्ट भारत लौटी लड़कियों ने बताया कि जब वह एजेंट के कहे अनुसार नीलू के पास ओमान में गईं तो नीलू ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए। उन्हें कहा कि वह उन्हें काम दिला देगी। इसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर काम के लिए घरों में भेज दिया। लड़कियों ने कहा कि उनसे घरों में काम तो करवाया लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया। चरणजीत ने कहा कि उसके पास जो 50 हजार रुपया था वह भी ले लिया। भारत लौटी तीनों लड़कियां अमतसर, बटाला और संगरूर की हैं। चरणजीत और संगरूर की लड़की ने बताया कि नीलू 1500 रियाल (भारतीय करंसी के अनुसार ढाई से तीन लाख रुपए) में बेच देते हैं। फिर लड़कियों से गुलामों की तरह काम लिया जाता है। 15 से 16 घंटे लेते हैं काम संगरूर निवासी लड़की जिसने अपना नाम गुप्त रखने के लिए कहा ने बताया कि उसे कहा गया था कि घरों में काम करना है। यदि उसका काम पसंद आया तो दो साल का वर्क परमिट लगवा देंगे। लेकिन उसे नीलू की चाल समझ में आ गई। लड़की ने बताया कि उसे घर पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक काम के लिए कहा गया था। लेकिन काम रात 11 बजे तक लिया जाता था।

Indian Girls Selling Travel Agents In Arab Countries On The Pretext Of Getting Work 3 Girls Returned From Oman Told Their Story



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं