September 23, 2026 00:10:04
आतंकी पन्नू ने गृह मंत्री शाह व सीएम मान को धमकी, कहा होगी राजनीतिक मौत, जी20 देशों के लिए शंभु बॉर्

आतंकी पन्नू ने गृह मंत्री शाह व सीएम मान को धमकी, कहा होगी राजनीतिक मौत, जी20 देशों के लिए शंभु बॉर्डर पर खालिस्तान के स्लोगन लिखे

Mar4,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। सिख फॉर जस्टिस के मुखी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर देश के गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान को धमकी दी है। इसके साथ उसने शनिवार की सुबह पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर खालिस्तान समर्थन के साथ-साथ जी20 देशों के प्रतिनिधियों का खालिस्तान में स्वागत के स्लोगन भी लगा दिए हैं। पन्नू ने गृहमंत्री शाह और सीएम मान को खुली चुनौती दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि बीते दिनों पंजाब के सैकड़ों घरों पर केंद्र व पंजाब सरकार ने पुलिस भेजी। लोगों को परेशान और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। पंजाब के घर-घर में बारूद बन रहा है। यह बारूद तभी फटेगा, जब वे चाहेंगे। इसमें गृहमंत्री शाह और सीएम मान की राजनीतिक मौत होगी। पंजाब-हरियाणा खालिस्तान का हिस्सा पन्नू ने कहा कि शंभु बॉर्डर पर लिखे गए स्लोगन भारत को संदेश है। अब पंजाब और हरियाणा भारत का हिस्सा नहीं है और यह खालिस्तान है। पन्नू ने राज्य के युवाओं को 15-16 मार्च को जी20 में पहुंच रहे प्रतिनिधियों को खालिस्तान का संदेश पहुंचाने के लिए इकट्‌ठे होने के लिए भी कहा है। लॉ एंड ऑर्डर बड़ी चुनौती आतंकी पन्नू की धमकी से पहले ही पंजाब में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद 15 से 17 मार्च तक पंजाब में 50 सेंट्रल पॉलियामेंट्री फोर्से सुरक्षा के लिए अमृतसर में बुलाई गई हैं। जिनमें 10 सीआरपीएफ, 12 बीएसएफ, 10 आईटीबीपी, 10 एसएसबी और 8 आरपीएफ टुकड़ियां 15 से 17 मार्च तक अमृतसर में रहेंगी।

Terrorist Pannu Threatened Home Minister Shah And Cm Mann Said Political Death Wrote Slogans Of Khalistan On Shambhu Border For G20 Countries



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं