होशियारपुर। होशियारपुर के टांडा में लगातार झपटमारी की वारदातें बढ़ रही हैं। इन्हीं वारदातों की वजह से आज एक बच्चे व लड़की की मौत हो गई। दरअसल, एक्टिवा पर महिला के साथ बच्चा व लड़की जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले में पहना पर्स छीन लिया। जिससे एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। जिस कारण बच्चे व लड़की की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों की पहचान छह साल के गुरभेज सिंह और 21 साल की गगनदीप कौर के रुप में हुई है। जख्मी महिला प्रभजोत कौर है। थाना टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। महिला प्रभजीत कौर ने बताया कि वे अपने बेटे गुरभेज व बांजी गगनदीप के साथ स्कूटी पर जा रही थी। टांडा में मियानी पुल पर उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार आए। उन्होंने आकर प्रभजोत के गले में पहना पर्स छीना। जिससे एक्टिवा अनबैलेंस हो गई। स्कूटी पर बैठे बच्चे तेज गति से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ टकराने के बाद पक्की सड़क पर गिरे। बच्चों को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। जबकि महिला को चोटें आई हैं। सीसीटीवी कैमरे में भागते दिखे झपटमार मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह और एसएचओ टांडा मलकियत सिंह ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद लुटेरों की पहचान हो गई है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Snatching Took The Life Of A Girl And A Child Snatchers Snatched The Purse Of A Woman Riding An Activa Then The Activa Became Unbalanced And Died After Colliding With A Trolley