चंडीगढ़। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की और से शुक्रवार रात को चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को दुबई जाने से रोक लिया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उनकी फ्लाइट मिस हो गई। लंही पूछताछ के बाद मनकीरत का पासपोर्ट उन्हें वापिस देकर घर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार वह दुबई एक शो करने के लिए जा रहा था। घर वापस पहुंचने के बाद मनकीरत औलख ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर अपने दुबई शो के रद्द होने की जानकारी भी दी। मिली जानकारी के अनुसार मनकीरत औलख शुक्रवार शाम दुबई के वी क्लब में शो करने के लिए चंडीगढ़ से रवाना होने वाले थे, लेकिन जब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के लिए पहुंचे तो एनआईए की टीम वहां पहले से मौजूद थी। एयरपोर्ट पर मनकीरत औलख को रोक लिया गया। एनआईए ने उनसे पूछताछ की और अंत में देर शाम उन्हें उनका पासपोर्ट वापस कर दिया गया। फ्लाइट चले जाने के बाद मनकीरत को वापस अपने फ्लैट में आना पड़ा। सोशल मीडिया पर नहीं बताई सच्चाई मनकीरत औलख ने रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वीडियो रिकॉर्ड करके डाली। जिसमें उन्होंने दुबई में अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने शुक्रवार चंडीगढ़ से उड़ान ना भरने का कारण तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन टेक्निकल रीजन बता कर पल्ला झाड़ लिया। इसके साथ ही बताया कि जल्द ही वह इस शो के लिए नई डेट्स घोषित करेंगे। पूछताछ पर चुप रहे मनकीरत औलख इस घटना के बाद न ही मनकीरत और न ही एनआईए ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। एनआईए ने मनकीरत को क्यों रोका और उनसे किस मामले में पूछताछ की गई, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में मनकीरत से एनआईए पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, मनकीरत वही सिंगर हैं, जिन पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शक जाहिर करते हैं।
Nia Stopped Punjabi Singer Mankirat Aulakh Was Going To Dubai From Chandigarh Airport Sent Home After Questioning