September 23, 2026 01:59:23
ट्रेन चढ़ते ट्रैक पर गिरी बीटेक स्टूडेंट लड़की, पहिए से कटकर शरीर दो हिस्सों में बंटा, इकलौती बेटी चला

ट्रेन चढ़ते ट्रैक पर गिरी बीटेक स्टूडेंट लड़की, पहिए से कटकर शरीर दो हिस्सों में बंटा, इकलौती बेटी चला रही थी घर का खर्च

Mar4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते हुए पैर फीसलने से एक इंजीनियरिंग की स्टूडेंट लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई। जिस कारण लड़की का शरीर दो हिस्सों में कट गया और मौत हो गई। मरने वाली लड़की की पहचान 21 साल की सतविंदर कौर के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दी है। जानकारी के अनुसार सतविंदर कौर गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रही थी। उसने शनिवार सुबह स्वराज एक्सप्रेस का पठानकोट का टिकट खरीद। जो प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हुई। प्लेटफार्म से निकल रही ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में असफल होने पर वह ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिर गई। ट्रेन के पहियों ने उसके शरीर को दो भागों में काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दादी से मिलने जा रही थी पठानकोट सतविंदर कौर की दादी पठानकोट के शिक्षक कॉलोनी में रहती है। वे उनसे मिलने के लिए जा रही थी। उसके पिता को पैरालाइज का दौरा पड़ा था और उसकी मां किराए के मकान में रहती है। छात्रा सतविंदर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करती थी। घर का खर्च उसी के सिर पर चल रहा था। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आए दिन हो रहे हादसे, लेकिन बेबस रेलवे विभाग जानकारी के अनुसार आए दिन स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत के हादसे सामने आ रहे है। लेकिन फिर भी रेलवे विभाग व पुलिस बेबस हैं। जबकि एक हफ्ता पहले भी एक महिला की इसी तरह ट्रेन से गिरकर मौत हुई थी। लेकिन फिर भी रोक स्टेशन पर पुलिस के सामने ट्रेक पार करते रहते है। लेकिन उन्हें कोई रोकता नहीं है।

Btech Student Girl Fell On The Track While Boarding The Train The Body Was Cut Into Two Parts By The Wheel The Only Daughter Was Running The Household Expenses



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं