September 23, 2026 00:43:20
रेहड़ी लगाने वाला दुबई से तस्करी कर लाया सोना, कस्टम विभाग ने की रेड, शादी पर जाने की बात कह भागा

रेहड़ी लगाने वाला दुबई से तस्करी कर लाया सोना, कस्टम विभाग ने की रेड, शादी पर जाने की बात कह भागा

Mar4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना की गुरबचन कॉलोनी में शनिवार सुबह कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी। बताया जा कहा है कि दुबई से सोना तस्करी का मामला खन्ना से जुड़ा है। खन्ना का सब्जी मंडी में रेहड़ी संचालक सूरज 22 फरवरी को दुबई गया था। अधिकारियों को सूचना थी कि सूरज दुबई से सोना तस्करी करके खन्ना में लाया है, जिस कारण आज एडिशनल कमिश्नर मीना शर्मा की अगवाई में कस्टम विभाग की टीम ने सूरज के घर पर रेड की। सूरज के परिवार के सदस्यों से टीम ने पूछताछ की। यह भी बताया जा रहा है कि सूरज के घर से कुछ कागजात व अन्य सामान टीम को रिकवर हुआ है। ये सोने की तस्करी कितने किलो की थी इस संबंधी अभी अधिकारी चुप्पी साधे हैं। पहले भी खन्ना में हो चुकी गिरफ्तारी सूरज के परिवार के सदस्यों ने भी कस्टम अधिकारियों से सूरज के बारे जानकारी लेनी चाही कि वह कहां पर है और वह किस बात की रेड करने आए है तो अधिकारियों ने उन्हें भी कुछ नहीं बताया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी कस्टम विभाग ने सोना तस्करी मामले में खन्ना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पत्नी को शादी पर जाने की बात कह भागा सूरज की पत्नी कोमल ने बताया कि उसका पति घर पर कह रहा था कि यूपी में उसके दोस्त की शादी है। इस कारण वह 22 फरवरी को घर से चला गया। सूरज से कुछ दिन वॉट्सऐप पर बात हुई, लेकिन दो दिनों से बातचीत भी बंद है। आज घर पर रेड करने आए अधिकारियों से भी सूरज के बारे पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया।

The Hawker Smuggled Gold From Dubai The Customs Department Raided It Ran Away Saying That He Was Going To Get Married

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं