September 23, 2026 00:00:08
हौजरी कारोबारी ने लगाया फंदा, कुछ दिन पहले खरीदी थी कोठी, सुसाइड नोट में बिल्डर का लिखा नाम

हौजरी कारोबारी ने लगाया फंदा, कुछ दिन पहले खरीदी थी कोठी, सुसाइड नोट में बिल्डर का लिखा नाम

Mar5,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। एक हौजरी कारोबारी ने फंदा लगा मौत को गले लगा लिया। मरने वाले ने कुछ दिन पहले ऋषी नगर के इलाका रमन ऐनक्लेव में बिल्डर से 90 लाख रुपए में कोठी खरीदी थी। इस बीच बिल्डर किसी बात को लेकर मुकेश कुंद्रा से बहसबाजी करता था। कुछ दिन पहले कोठी की रजिस्ट्री आदि बिल्डर ने करवा दी और उसने मुकेश कुंद्रा को कोठी पर बुलाया जहां वह अपने दामाद के साथ गए। बिल्डर और उसके एक साथी ने मुकेश और दामाद के साथ हाथापाई की और गाली गलौज की। इसी बात को मुकेश दिल पर ले गए और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के कारण सुसाइड कर लिया। मरने से पहले मुकेश ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जो पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी बिल्डर अतुल भंडारी निवासी किचलू नगर और उसके साथी अनिल थापर उर्फ पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। बेटे से कहा तुम घर जाओ में आ रहा हूं मृतक मुकेश कुद्रा के बेटे शिव कुंद्रा ने पुलिस को बताया कि वह फैक्ट्री में मौजूद था। इस दौरान पिता मुकेश ने उसे कहा कि तुम घर जाओ मैं आ रहा हूं। शिव मुताबिक वह घर चला गया। कुछ देर बाद पिता को उसने कई फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन न उठाया। शिव ने बताया कि वह पिता को फैक्ट्री से लेने के लिए वापस आया तो फैक्ट्री का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाया, लेकिन जब किसी ने दरवाजा न खोला तो फैक्ट्री के पिछले रास्ते से गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए। आफिस में पिता मौजूद नहीं थे। जब पहली मंजिल पर देखा तो दंग रह गए कि पिता का शव पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया शिव मुताबिक उसने आस-पास के लोगों को सूचित किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में शव को पंखे से उतारा गया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

Hosiery Trader Set The Noose Had Bought Kothi A Few Days Ago The Name Of The Builder Was Written In The Suicide Note

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं