लुधियाना। स्कूल बस ड्राइवर ने छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। जिसके बाद साथियों संग मिल गैंगरेप कर डाला। पीड़ित छात्रा से आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर वॉट्सऐप पर चैटिंग करता था। इस बीच वह उसे बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्टी करवा होटल में ले गया। यहां उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसको पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। बेसुध छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। अगले दिन छात्रा को आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखा वायरल कर ब्लैकमेल किया। जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जसप्रीत सिंह निवासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह निवासी गांव दाद (बस ड्राइवर) और लव के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। धमकी देकर बुला साथियों के साथ किया गैंगरेप छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती गैंगरेप किया। सहमी हुई छात्रा ने ये सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई। स्कूल में बुरी नजर रखता था बस ड्राइवर बता दें कि राजविंदर सिंह स्कूल में बस चलाता है। छात्रों को घर से ले जाना और छोड़ना उसका काम था। आरोपी लंबे समय से छात्रा पर बुरी नजर रखता था। छात्रा को झांसे में लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
School Bus Driver Raped A Girl Student Then Made A Video And Threatened Her With Gangrape