September 22, 2026 23:59:21
लुधियाना में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल वैन ड्राइवर व उसके साथियों ने होटल में जाकर किया दु

लुधियाना में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल वैन ड्राइवर व उसके साथियों ने होटल में जाकर किया दुष्कर्म

Mar5,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के लुधियाना में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा से आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर वॉट्सऐप पर चैटिंग करता था। इस बीच वह उसे बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल वेलकम इन में ले गया। यहां उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसको पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। बेसुध छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। अगले दिन छात्रा को आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखा वायरल कर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर किया रेप छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सहमी हुई छात्रा ने ये सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह निवासी गांव दाद (बस ड्राइवर) और लव के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी फरार है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। स्कूल में बुरी नजर रखता था बस ड्राइवर बता दें कि राजविंदर सिंह स्कूल में बस चलाता है। छात्रों को घर से ले जाना और छोड़ना उसका काम था। आरोपी लंबे समय से छात्रा पर बुरी नजर रखता था। छात्रा को झांसे में लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

Driver And His Accomplices Gang Raped A Schoolgirl



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं