तरनतारन। गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार के बाद दो हत्याएं करने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कातिलों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। जबकि इसकी दो वीडियो सामने आई। जिसमें सरेआम जश्न मनाते और धमकियां देते दिख रहे है। जबकि दूसरी में जेल में हत्या किए गए दो शूटरों की लाशें दिखाई जा रही है। ये हत्यारें गैंगस्टर लॉरेंस व गोल्डी बराड़ के साथी है। इस वीडियो के बाद आप सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ती साफ नजर आ रही है। जेल में हत्यारों के पास मोबाइल, इस बात का संकेत है कि जेल के अधिकारी मोटी रकम लेकर उनकी सहायता कर रहे हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाए हैं। इसमें अंकित सेरसा के अलावा उसके दूसरे साथी गैंगस्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोहना के कत्ल का जश्न मना रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल में मोबाइल इस्तेमाल होने को लेकर पंजाब सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वीडियो की जांच शुरू कर दी है। हत्यारे सचिन के साथ नजर आए सुरक्षाकर्मी सचिन भिवानी जेल के अंदर मारकर फेंके गए मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना के शव दिखा रहा है। इस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। मगर सचिन भिवानी व उसका साथी गैंगस्टर खुलेआम दोनों के शव दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। मूसेवाला को मारा, किसी को नहीं छोड़ेंगे सचिन भिवानी के साथ लॉरेंस के बाकी गुर्गे इकट्ठा हैं। जिसमें वह तूफान और मोहना को मारने का जश्न मना रहे हैं। वह धमकी भी दे रहे हैं कि हमने मूसेवाला को मारा है तो अब किसी को नहीं छोड़ेंगे। 6 दिन पहले गोइंदवाल जेल में लॉरेंस और जग्गू के गुर्गों में गैंगवार हुई थी। जिसमें मनदीप तूफान और मोहना की मौत हो गई जबकि केशव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस केस में पुलिस ने मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, अंकित सेरसा, कशिश, अरशद खान और मलकीत कीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 2 ब्लॉकों में बंद जग्गू व लॉरेंस के गुर्गे जेल नियमों अनुसार 26 फरवरी को दोपहर 12 से 6 बजे तक सुरक्षा वार्ड 3 को खोला गया था। वार्ड-3 में तैनात सुरक्षा गार्डों ने जानकारी दी कि ब्लॉक-2 में हवालाती मनदीप सिंह उर्फ तूफान, मनमोहन सिंह उर्फ मोहना, केशव, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया, चरणजीत सिंह और निर्मल सिंह (सभी जग्गू भगवानपुरिया समर्थक) बंद हैं। ब्लॉक नंबर 1 में मनप्रीत सिंह भाऊ, सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, कशिश, रजिंदर उर्फ जोकर, अरशद खान और मलकीत सिंह (सभी लॉरेंस गैंग से संबंधित) बंद हैं।
Breaking News Celebration Of The Killers Of Sidhu Moosewala By Committing Two Murders In Jail Flouting The Rules Of Aap Government