गुरदासपुर। पनसप चेयरमैन बलबीर सिंह पन्नू की जिप्सी कार को गुरदासपुर की पुलिस ने थाने में खड़ा कर दिया है। दरअसल, पन्नू को कोई पायलट जिप्सी नहीं मिली। जो जिप्सी वह लेकर पंजाब में घूम रहे थे, उस पर बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर लगा हुआ है। पन्नू का कहना है कि यह उनकी पर्सनल गाड़ी है। किसी ने उसका नंबर बदल दिया और शायद ड्राइवर ने उस पर स्टीकर भी लगा दिए हैं। पनसप चेयरमैन की गाड़ी के थाने में पहुंचने के बाद एक बार फिर विरोधी पार्टियों ने सरकार को घेरना शुरू किया है। दरअसल, बलबीर सिंह पन्नू को पंजाब पनसप का चेयरमैन घोषित किया गया है। बीते दिनों ही उनकी जिप्सी गाड़ी नंबर PB06BD5058 को गुरदासपुर की पुलिस ने थाने में खड़ा कर दिया। उस पर जो नंबर लगा हुआ था, वे एक बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर था। इतना ही नहीं, उसे सरकारी जिप्सी का भी रूप दिया गया। जिसके ऊपर नीली लाइटें और चारों तरफ पंजाब पुलिस और वीआईपी पायलट के स्टीकर भी लगे हुए थे। पुलिस ने साधी चुप्पी फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस पर कुछ भी कमेंट करने से मना किया है। वहीं दूसरी तरफ चेयरमैन पनसप का कहना है कि वह पुलिस के साथ पूरा को-ऑपरेट कर रहे हैं। उन्होंने खुद जिप्सी को जांच के लिए थाने में भेजा है। गाड़ी का असल नंबर 5850 चेयरमैन पनसप की गाड़ी पर PB06BD5058 नंबर लगा हुआ है। जांच में सामने आया कि वे किसी बुलेट का नंबर है। जिस पर बलबीर सिंह का कहना है कि किसी ने उनकी गाड़ी का नंबर बदल दिया। यह उनकी पर्सनल जिप्सी है जिसका नंबर PB06BD5850 है। जब उनसे स्टीकरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे शायद ड्राइवर ने लगा दिए हैं। उनकी गाड़ी को बहुत अधिक मॉडिफाई भी किया गया है। दिखावे के लिए तोड़ रहे कानून कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि कभी VIP कल्चर से दूर रहने की बात करने वाले नकली क्रांतिकारियों को अपनी सुरक्षा आदि का दिखावा करने का इतना जुनून है कि वे बाइक नंबर वाली एक एस्कॉर्ट जिप्सी चलाने के लिए कानून तोड़ रहे हैं। राजनीति में बदलाव लाने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी के लिए शर्म की बात है।
Pansap Chairmans Gypsy Was Seized By Police Bullet Number Was Affixed Police Pilots Sticker Was Roaming Around