September 23, 2026 01:58:55
मूसेवाला के घर पहुंचे गुरदास मान, फोटो को देख हुए भावुक फिर लगाया गले, मां के हाथ की खाई रोटी

मूसेवाला के घर पहुंचे गुरदास मान, फोटो को देख हुए भावुक फिर लगाया गले, मां के हाथ की खाई रोटी

Mar5,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाब के मशहूर लोक गायक गुरदास मान शनिवार शाम सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व मां चरण कौर के साथ लंबी बातचीत की। वहीं परिवार के साथ उन्होंने समय भी बिताया। गांव मूसा में हवेली पहुंचे गुरदास मान सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर देख भावुक हो गए। पहले उन्होंने तस्वीर को नमन किया और फिर उसे गले भी लगाया। पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के साथ उन्होंने बेटे के जाने का दुख साझा किया। गुरदास मान ने इस दौरान हवेली की किचन में जमीन पर बैठ कर परिवार के साथ खाना भी खाया। एक साल पहले दुश्मनी का शिकार हुआ था मूसेवाला सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की हत्या के बाद परिवार ही नहीं बल्कि संगीत जगत के साथ-साथ पूरा पंजाब शोक में डूबा हुआ था। इस घटना को अंजाम देने वाले 32 आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं अन्य को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस लंबे समय से इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को एक बार फिर से धमकियां आना शुरू हुई हैं। यह धमकी उन्हें ई-मेल के माध्यम से मिली। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार राजस्थान व पंजाब के एरिया में सर्च कर रहा है।

Gurdas Maan Arrived At Moosewalas House Seeing The Photo Hugged Him Again Ate Bread From His Mothers Hand

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं