September 24, 2026 02:39:43
चडोल पर सेल्फी लेते झूले पर लटका युवक, सिर पर चोट से हुआ बेहोश, झूला रोक बचाई जान

चडोल पर सेल्फी लेते झूले पर लटका युवक, सिर पर चोट से हुआ बेहोश, झूला रोक बचाई जान

Mar6,2023 | Enews Team | Gurdaspur

गुरदासपुर। डेरा बाबा नानक में चल रहे जोड़ मेले के दौरान एक युवक ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। जॉइंट व्हील पर सेल्फी लेते हुए यह घटना हुई। लोगों ने शोर मचाया तो झूला रोका गया। इसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अस्पताल में उपचार के बाद युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। घटना गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में चल रहे जोड़ मेले की है। दोपहर के समय मेले में लगे जॉइंट व्हील पर एक युवक झूला लेने चढ़ गया। झूले के सबसे ऊपर जाते ही युवक ने सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन घूमते हुए झूले का डंडा युवक के सिर पर लगा और वह बेहोश होकर वहीं लटक गया। यह देख उसके कंपार्टमेंट और आस-पास वालों ने शोर मचा दिया। झूले की इमरजेंसी ब्रेक लगाई गई।
घटना के बाद चालक तुरंत झूले पर चढ़ गया। धीरे-धीरे झूले को घुमाया गया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। लोगों की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। युवक की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्‌टी देकर घर भेज दिया गया है

Young Man Hanging On A Swing While Taking A Selfie On Chadol Fainted Due To Head Injury Stopping The Swing Saved His Life

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं