September 22, 2026 23:59:22
बहन को छेड़ते बदमाशों का भाई ने किया विरोध, स्कूल के बाहर सरेआम की गुंडागर्दी, घर जाते समय किया हमला

बहन को छेड़ते बदमाशों का भाई ने किया विरोध, स्कूल के बाहर सरेआम की गुंडागर्दी, घर जाते समय किया हमला

Mar6,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जनकपुरी की गली नंबर 4 में एक स्कूल के बाहर सरेआम युवकों द्वारा गुंडागर्दी की गई। दरअसल, कुछ स्टूडेंट्स एक लड़की छात्रा को छेड़ते थे। जब उसके भाई ने रोका तो रास्ते में घेरकर मारपीट की। देखते ही देखते ये झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। चौकी जनकपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र सौरव ने बताया कि हमला करने वाले युवक उसकी बहन से मिनी रोज गार्डन में छेड़छाड़ करते थे। उसकी बहन को हमलावरों ने कुछ दिन पहले सड़क पर रोका था। बहन ने घर आकर परिवार के सदस्यों को पूरी घटना की जानकारी दी। सौरव ने बताया कि इसी रंजिश के कारण आज तीन से चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले स्कूल के बाहर उसके साथ मारपीट की। उसके कुछ साथी छड़वाने आए तो उन्हें भी पीटा। हमलावरों से अपना बचाव करने के लिए उन्होंने भी एक युवक को पीटा है। मारपीट की ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बता दें इस तरह स्कूलों के बाहर गुंडागर्दी होने से इलाके में सहम पाया जा रहा है। चौकी जनकपुरी की लापरवाही है कि इलाके में गश्त नहीं की जा रही जिस कारण स्कूलों के बाहर इस तरह से गुंडागर्दी हो रही है। घटना के बारे जानकारी लेते के लिए चौकी इंचार्ज बलकौर सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Brother Protested Against Miscreants Teasing Sister Hooliganism In Public Outside School Attacked While Going Home

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं