September 23, 2026 00:00:49
कार में आग लगने से जिंदा जली 4 साल की बच्ची, माता पिता के सामने दर्द से चीखती रही

कार में आग लगने से जिंदा जली 4 साल की बच्ची, माता पिता के सामने दर्द से चीखती रही

Mar6,2023 | Enews Team | Ferozpur

ई न्यूज पंजाब, फिरोजपुर फिरोजपुर में एक सड़क पर चलती स्विफ्ट कार को अचानक आग लग गई। जिस कारण कार में सवार सभी लोग तो नीचे उतर गए, लेकिन एक कार में चार साल की बच्ची फंस गई। जिस कारण हादसे में मासूम बच्ची जिंदा जल गई। कार की आगे वाली सीट पर बैठी मासूम तरनवीर दरवाजा जाम हो जाने से बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई। सबसे दर्दनाक मंजर ये था कि माता-पिता के सामने तरनवीर आग की लपटों में चीखती चिल्लाती रही। उसे बचाने की काफी लोगों ने भी कोशिश की। लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह निवासी गांव कलेर कलां जिला फरीदकोट पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र के साथ स्विफ्ट कार में धर्मकोट जा रहे थे। अचानक कार में कोई तकनीकी खराबी आ गई। कार को सड़क किनारे खड़ी कर गुरजीत सिंह खराबी देखने ही लगा कि अचानक एकदम से कार को आग लग गई। आग लगने के बाद जल्दबाजी में पत्नी दो बेटियों और बेटे के साथ कार से बाहर आ गई, लेकिन आगे वाली सीट पर बैठी तनवीर को बाहर नहीं निकाल पाए। आग बुझाए जाने तक राख हो चुकी थी बच्ची घटना की सूचना मिलते ही तलवंडी भाई की एसएचओ  और अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि लोगों की मदद से आग को बुझाया गया लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक बच्ची राख हो चुकी थी। बच्ची के कंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस हादसे के बाद आस-पास के इलाके और गांव कलेर कलां में शोक की लहर है।

4 Year Old Girl Burnt Alive Due To Car Fire Stuck Due To Jammed Door Kept Screaming In Front Of Parents

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं