लुधियाना। लुधियाना में पुलिस की और से जाली एडीजीपी व अन्य अधिकारी बनकर युवाओं को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया। जो उसके साथ गनमैन या रीडर बनकर रहते थे। उनकी और से युवकों को अलग अलग विभागों में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए गए। पुलिस की और से मामले का खुलासा नहीं किया गया। पुलिस मंगलवार को मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। आरोपियों से पुलिस ने एडीजीपी समेत अन्य विभागों के जाली आई कार्ड, जॉइनिंग लेटर और अन्य डाक्यूमेंट्स बरामद किए है। हालांकि पुलिस अभी मामले संबंधी खुलासा नहीं कर रही। पुलिस की और से फर्जी एडीजीपी और उसके जाली गनमैन बनकर या रीडर बनकर घुमने वाले साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी जाली एडीजीपी युवकों को अपने झांसे मेंफांसता था जबकि उसके साथी बाद में पीड़ितों से पैसे इकठ्ठे करते थे। अलग अलग प्रिंट कर देता था भर्ती की लेटर आरोपी से कई युवकों के जॉइनिंग लेटर भी बरामद हुए है। आरोपी की और से युवकों को पुलिस के अलग अलग विभागों में भर्ती कराने का झांसा देता था। उसकी और से फार्म भरने के नाम पर युवकों से एक हजार रुपए लिए जाते थे। जबकि एससी कास्ट के युवाओं से 500 रुपए लिए जाते थे। आरोपी खुद ही उनके पेपर लेकर पास करके जॉइनिंग लेटर बनाकर दे देता था। जबकि उन पर जाली मोहर भी खुद ही लगा देता था। उसने अलग अलग विभागों की मोहर बना रखी थी। इस तरह कर उसने 200 से अधिक युवाओ से ठगी की। यह युवा लुधियाना ही नहीं बल्कि अलग अलग शहरों से संबंधित हैं।
Fake Adgp Made His Comrades Gunmen Cheated 200 Youths In The Name Of Police Recruitment Used To Make Recruitment Papers Himself