September 24, 2026 02:39:48
घर में घुसकर मां-बेटे को तलवारों से काटा; कांच की बोतलें मारी, बाहर खड़े वाहनों तोड़े, दो घंटे बाद भ

घर में घुसकर मां-बेटे को तलवारों से काटा; कांच की बोतलें मारी, बाहर खड़े वाहनों तोड़े, दो घंटे बाद भी नहीं आई पुलिस

Mar7,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। काकोवाल रोड पर बाइक सवार एक दर्जन बदमाशों ने एक घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने माँ बेटे से घर में घुसकर बुरी तरह से मारपीट की। जिसके बाद उन पर कांच की बोतलें बरसाई। जिसके बाद हमलावरों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। जिसके बाद हमलावर वहाँ से फ़रार हो गए। हमले में रेखा और उसका बेटा समर ज़ख़्मी हो गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल दाखिल कराया। मामले की सूचना मिलने पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौक़े पर पहुँच गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। रेखा ने बताया कि रात सवा 8 बजे उसके घर के बाहर बड़ी संख्या में बाइक सवार बदमाश आए है। पूरा परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। हमलावरों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कांच की बोतल घर पर फेंकी और घर के अंदर आकर उसके बेटे समर से मारपीट की। हमलावरों ने समर की पीठ पर तलवार मारी। इलाका में लगे CCTV कैमरों में बदमाश नजर आए। बदमाशों की गुंडागर्दी की फुटेज भी वायरल हो रही है। लोग आए तो भाग निकले हमलवार मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा, लेकिन तब तक वह फरार हो गए। घायल समर को बदमाशों से छुड़वाने उसकी मां रेखा आई तो आरोपियों ने उस पर भी वार किया। रेखा ने बताया कि उसका सैलून घर में ही है। सैलून में वह काम कर रही थी कि इतने में घर पर हमला हो गया। सैलून में बैठे ग्राहकों में भी डर गए। उसे नहीं पता की बदमाशों ने उन पर हमला क्यों किया। दो घंटे बाद भी नहीं आई पुलिस रेखा ने बताया कि हमला के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित भी कर दिया था, लेकिन करीब 2 घंटे तक थाना बस्ती जोधेवाल से कोई पुलिस कर्मचारी मौका देखने नहीं आया। आखिरकार उसका पति और बेटा थाना में खुद गए। देर रात 10:45 बजे तक किसी पुलिस कर्मचारी ने मौके के हालात नहीं देखे। इलाके में चारों तरफ कांच की बोतलें बिखरी पड़ी थी। घरों के बाहर खड़े वाहन टूटे हुए थे।

Entering The House Cut The Mother And Son With Swords Hit Glass Bottles Broke Vehicles Standing Outside Police Did Not Come Even After Two Hours



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं