लुधियाना। घंटा घर के पास एक दुकानदार को पड़ोसी ढाबा मालिक के बेटे ने साथियों को भेजकर हमला करवा दिया हमलावरों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दुकानदार का नाम मनोज पासी उर्फ रिक्की है। बदमाशों के हमले से उसके शरीर पर 30 से 35 टांके लगे है। घायल रिक्की के पिता जतिंदर पासी ने बताया कि उनकी दुकान के पास एक ढाबा है। उसके मालिक के लड़के ने करीब 7 महीने पहले भी उसके बेटे से मारपीट की थी। उस समय तो समझौता हो गया था। अब फिर राजनीतिक नेताओं तक पहुंच होने के कारण उसी ढाबा मालिक के बेटे ने बदमाशों को भेज उनके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला करवाया है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बता दें गुंडागर्दी की वीडियो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। रिक्की दुकान के सामने बाथरूम कर रहा था। बाइक सवार बदमाश आए है और उसे दुकान से सामान देने के लिए कहते हैं। रिक्की उन्हें कहता है कि 2 मिनट रुके वह सामान देता है। इतने में बदमाश तेजधार हथियार से उस पर वार कर देते हैं। पुलिस के सामने भागे हमलावर सड़क पर जब यह वारदात हुई तो कुछ दूरी पर ही पीसीआर की गाड़ी मौजूद थी। पीसीआर की गाड़ी को सड़क पर आता देख बदमाश घायल रिक्की को सड़क पर फेंक फरार हो गए। वीडियो में दिख रहा है कि पीसीआर कर्मचारियों की गाड़ी बदमाश के पीछे है और बदमाश उसके आगे दौड़ रहा है।
Hooliganism On The Streets Of Ludhiana The Miscreants Kept Biting The Shopkeeper While Running On The Road Pcr Escaped In Front Of The Accused