September 23, 2026 04:48:42
बाइक का साइलैंसर मॉडिफाई कराने पर युवक को पीट पीटकर मार डाला, Sp बोल रहे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, ह

बाइक का साइलैंसर मॉडिफाई कराने पर युवक को पीट पीटकर मार डाला, Sp बोल रहे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, हर तरफ पुलिस मुस्तैद

Mar7,2023 | Enews Team | Anandpur Sahib

श्री आनंदपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब के मेन गेट पर निहंग सिंहों द्वारा एक झगड़े के दौरान कैनेडा निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस का निहंग सिंहों के साथ झगड़ा हुआ। पता चला है कि होल्ला मोहल्ला जिसका अपना एक धार्मिक महत्व है। इस मेले में युवक बाइकों को साइलैंसर खुलवा कर या फिर मॉडिफाई करवा कर आते हैं। इसके अलावा कुछ युवक ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर हुड़दंग मचाते हैं। लेकिन निहंग सिंहों द्वारा रास्ते में नाका लगाकर स्पीकर लगाकर व बाइक साइलैंसर मॉडिफाई करके आ रहे युवकों को रोका जा रहा था। इस दौरान प्रिंस भी मॉडिफाई साइलैंसर की बाइक पर आया। उसे निहंग सिंहों ने रोका। जिस पर प्रिंस का उनके साथ झगड़ा हो गया। कनाडा का पीआर था प्रिंस प्रिंस पर निहंग सिंहों ने तेजधार हथियार से चलती बाइक पर पहले हमला किया। इसके बार फिर से तेजधार हथियारों से वार किए। बुरी तरह से घायल युवक को रोपड़ सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रत्यदर्शियों का कहना है कि प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई थी। कनाडा के पीआर प्रिंस जिसकी श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिंहों के साथ झड़प में मौत हो गई निहंग सिंह नहीं था। वह निहंग सिंह का बाणा (निहंग सिंहों की ड्रेस ) पहनकर होला मोहल्ला में जा रहा था। प्रिंस ने अपनी बाइक के साइलैंसर मॉडिफाई करवा रखे थे। उसे निहंग सिंहों ने रोका नहीं रुका तो हमला किया। युवक की हत्या, एसपी बोल रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होला मोहल्ला के दौरान हुई मर्डर के बाद डैड बॉडी फिलहाल सिविल अस्पताल रोपड़ में रखवा दी गई है। मर्डर के बाद किसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है या फिर क्या कार्रवाई की जा रही है। यह सब बताने से पुलिस परहेज कर रही है। वहीं एक तरफ सरेआम पुलिस की मौजूदगी में युवक की हत्या कर दी गई। दूसरी तरफ एसपी रूपनगर ने कहा कि हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कानून को किसी को भी हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरक्षा प्रबंधों पर उन्होंने कहा कि होला मोहल्ला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर पूरी नजर रखी जा रहा है। अगर नजर रखी जा रही थी तो हत्या कैसे हो गई।

The Young Man Was Beaten To Death For Modifying The Silencer Of The Bike The Sp Is Saying That There Is A Strong Security Arrangement The Police Are Ready Everywhere



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं