लुधियाना में चोरों ने एडिशनल सेशन जज की कोठी को निशाना बना लिया। बदमाशों ने जज की कोठी में घुस कर सामान बिखेरा और बाथरुम से नल चोरी कर लिए। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को घटना संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कोठी का जायजा लिया। जज रवदीप हुंदल के गनमैन सरदूल सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं। सरदूल सिंह ने कहा कि जज रवदीप हुंदल माल रोड स्थित कोठी नंबर 5 में रहते हैं। 6 मार्च को जज छुटि्टयां होने के कारण चंडीगढ़ चले गए थे। 9 मार्च को जब वह वापस आए तो कोठी में सारा सामान बिखरा मिला।
Theft In Additional Sessions Judge Rawdeep Hundal Kothi In Ludhiana Went To Chandigarh On Vacation Found Things Scattered On Return Also Stole Bathroom Taps