लुधियाना। समराला के गावं पवात नहर पुल के पास एक सड़क हादसे में कबड्डी प्रमोटर की मौत हो गई। यह हादसा कार के आगे एकदम अवारा पशु के आने से हुई। पशु आगे आने पर उनकी कार उससे जा टकराई। जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक की कार से भिड़त हो गई। वे गांव झाड़ में हो रहे कबड्डी मैच में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया दया। जहां उनकी मौत हो गई। मरने वाले कबड्डी प्रमोटर समराला के नजदीक झाड़ साहिब के रहने वाले जसदेव सिंह है। थाना समराला पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। जानकारी के अनुसार जसदेव सिंह शुक्रवार सुबह गांव झाड़ में हो रहे कबड्डी मैच में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव पवात के नहर पुल के पास अचानक उनकी कार के सामने पशु आ गया। कार पशु से जा टकराई। इमरजेंसी ब्रेक मारने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में जसदेव की मौत हो गई। इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर रहे चुके जसदेव सिंह जसदेव सिंह गोला खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। जसदेव के शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल समराला में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जसदेव कुछ दिन पहले ही अमेरिका से वापस आए थे। हालांकि इस हादसे में पशु की भी मौत हो गई।
The Government Did Not Control Stray Animals International Kabaddi Player Died Accident Happened While Going To Watch The Match