September 23, 2026 04:48:41
नट बोल्ट कारोबारी ने तलाक के जाली कोर्ट दस्तावेज तैयार कर की दूसरी शादी, फिर दहेज लेने को विवाहिता क

नट बोल्ट कारोबारी ने तलाक के जाली कोर्ट दस्तावेज तैयार कर की दूसरी शादी, फिर दहेज लेने को विवाहिता को किया प्रताड़ित, पुलिस ने की एफआईआर

नट बोल्ट कारोबारी की पहले भी एक शादी और उसके अलावा एक गर्लफ्रेंड भी

Mar10,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने शहर के नामी व्यवसायी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी महिंदर सिंह गुलाटी की बेटी शबीना की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 39 के व्यवसायी तरणदीप सिंह उर्फ ​​लकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसके माता-पिता ने उसे अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन दहेज के लिए कथित आरोपी की भूख कम नहीं हुई। शादी के कुछ समय बाद कथित आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि लड़की ने उसके व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज कराई और लड़के के परिजनों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई नहीं की। यही कारण है कि पुलिस एफआईआर में भी केवल तरणदीप सिंह का ही नाम हैं। लड़की के पिता महिंदर सिंह गुलाटी जो की पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी हैं, ने कहा कि वह परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपित आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ने दूसरी शादी को पहली पत्नी से तलाक के जाली दस्तावेज किए तैयार पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में पीड़ित पक्ष व शबीना ने बताया है कि आरोपी तरणदीप सिंह के साथ उसकी शादी 22 अप्रैल 2021 में हुई थी । शबीना व तरणदीप सिंह दोनों की ये दूसरी शादी थी। इसके लिए शबीना के पिता ने शबीना के पहले पति से तलाक होने व इस तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में पूरी होने के दस्तावेज दिखाए थे। जिसके बाद तरणदीप सिंह ने भी शबीना के पिता को तरणदीप व उसकी पहली पत्नी हरकीना के बीच हुए तलाक के दस्तावेज दिखाने को कहा था। इस संबंधी तरणदीप सिंह के परिवार ने दाेनों के तलाक की कोर्ट डिग्री दिखाई थी, जिसके बाद ये शादी तय कर दी गई। पुलिस एफआईआर मुताबिक महिंदर सिंह ने शादी के एक दिन पहले शादी के शगन के तौर पर नई किया कार व 5 लाख रुपए नगद देकर आए थे। जिसके बाद शादी के दिन भी तरणदीप सिंह के परिवार ने ये मुददा उठा लिया कि उन्होंने मर्सिडीज गाड़ी मांगी थी और उसके बदले किया कार दे दी। जिसके एवम में उनकी ओर से 20 लाख रुपए मांगे गए और शादी के दिन ही उन्हें 11 लाख रुपए का ओर शगन डाला गया। इसके अलावा तरण दीप व उसके कईं पारिवारिक सदस्यों को सोने के गहने व नगदी भी शादी के दिन दी गई थी। शबीना मुताबिक उसके तीन सोने के सैट, एक डायमंड सैट व आठ सोने की चूडियां व अन्य आभूषण उसने अपनी सांस व देवरानी को स्त्री धन के तौर पर दिया था, जो सारा खुर्दबुर्द कर दिया गया। हालांकि तीन चार महीने में एक ओर बड़ी बात का खुलासा हुआ कि तरणदीप का ओमेक्स में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं और उसकी पहली पत्नी के साथ भी कोई तलाक नहीं हुआ और शादी के वक्त दिखाए सभी कोर्ट दस्तावेज जाली तैयार किए गए थे। पहली पत्नी हरकीना से तरणदीप का एक बच्चा भी है। जिन्हें वह हर महीने 1000 से 1500 डॉलर यहां से भेजता है।

Nut Bolt Businessman Prepares Divorce Court Bogus Documents For Second Marriage Fir Registered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं