चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को सिविल लाईन थाना पटियाला में तैनात एएसआई बलराज सिंह को 8500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को विवेक कुमार निवासी पटियाला शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट को लागू करने और दूसरे पक्ष के विरुद्ध बराबर का केस दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर दो किस्तों में माँगे हैं। उसने यह भी दोष लगाया कि उक्त एएसआई इस काम के बदले पहले ही उससे 1500 रुपए पहली किस्त के तौर पर ले चुका है और अब पहली किस्त के बाकी बचते 8500 रुपए माँग रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के बाकी 8500 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया है। इस सम्बन्धी मुलजि़म एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Vigilance Action On Punjab Police Asi Arrested For Taking 8500 Bribe In Lieu Of Making False Papers