लुधियाना। एक महिला ने लिफ़्ट लेने के बहाने करनाल के रिटायर्ड पीडब्लूडी अधिकारी की कार लेकर फ़रार हो गई। पीड़ित भूपिंदर सिंह मोगा में रह रही अपनी भतीजी से मिलने जा रहा था। जगराओं नजदीक चौकीमान में महिला ने उससे लिफ्ट ली। वह कार मालिक को मोगा जाने का रास्ता बताने के बहाने मक्खू रोड़ पर ले गई। रास्ते में वह पेशाब के लिए उतरा तो महिला उसकी गाड़ी लेकर भाग गई। बताया जा रहा है कि घटना से तीन दिन बाद महिला की सीसीटीवी पीड़ितों को मिली जो कही न कही पुलिस की भी ढीली कार्यशैली पर सवाल है। कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आयी। गांव कड़ायवाला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में महिला का चेहरा कैद हुआ है। कोटइसा खान थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। महिला ने साथ था एक व्यक्ति भूपिंदर सिंह के दामाद कंवरदीप ने बताया कि हरियाणा के करनाल निवासी उसके चाचा ससुर कई वर्षों बाद उनसे मिलने के लिए मोगा आ रहे थे। भूपिंदर सिंह के पास ऑल्टो के-10 कार है। जब वह चौकी मान के पास पहुंचा तो मुख्य सड़क पर एक महिला और व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने कार को हाथ दिया तो भूपिंदर सिंह को लगा कि शायद किसी को मदद की जरूरत है। उन्होंने कार रोकी तो महिला के साथ उक्त व्यक्ति ने उन्हें कहा कि वह महिला को मोगा तक छोड़ दें। भूपिंदर सिंह ने महिला को कार में लिफ्ट दे दी। इसके बाद मोगा का गलत रास्ता बता महिला भूपिंदर सिंह को मक्खू अमृतसर रोड की तरफ ले गई। एसी चलाने का बहाना बना ली चाबी भूपिंदर सिंह जब पेशाब करने जा रहे थे तो महिला ने उनसे कहा कि वह गाड़ी की चाबी उसे दे, क्योंकि गर्मी अधिक है और एसी बंद हो गया। भूपिंदर महिला की बातों में आ गया और उसे चाबी पकड़ा थी। जैसे ही भूपिंदर पेशाब करने लगे तो महिला एकदम से गाड़ी की स्टार्ट कर कार भगा कर ले गई।
Woman Ran Away With Retired Pwd Officers Car Sat With Him On The Pretext Of Showing The Way Ran Away When He Got Down To Urinate