जालंधर। जालंधर स्थित बस्ती शेख में होली पर एक बच्चे के साथ कुकर्म मामले के एक आरोपी ने बदनामी होने के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस में मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया था। इनमें से एक ने शनिवार सुबह घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान बलवीर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के पर कुकर्म का झूठा मामला दर्ज किया गया था। युवक के आत्महत्या किए जाने के बाद मोहल्ला वासियों और परिजनों का गुस्सा भड़क गया है। परिजनों ने कहा है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कुकर्म के झूठे केस में फंसाने वालों को गिरफ्तार न किया तो वह धरना लगाएंगे। सड़कों को जाम करेंगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि झूठे केस कारण युवक को इतनी शर्म हुई कि उसने आत्महत्या जैसे कदम उठा लिया। दो आरोपियों ने लिया था बलवीर का नाम बस्ती शेख में बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों ने पूछताछ के दौरान बलवीर का नाम भी लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में कहा था कि बलवीर भी उनके साथ था। जिस पर पुलिस ने बलवीर को भी केस में नामजद कर लिया था, लेकिन अभी तक बलवीर की गिरफ्तारी नहीं की थी। पीड़ित परिवार के पास भी गए थे बलवीर के रिश्तेदार आत्महत्या करने वाले बलवीर के परिजनों ने कहा कि जब उन्हें कुकर्म के मामले में नाम आ जाने के बारे में पता चला तो उन्होंने बलवीर से अपने स्तर पर पूछताछ की, लेकिन बलवीर ने कहा कि आरोप सब झूठे हैं उसने कुछ गलत नहीं किया है। इसके बाद परिजन बलवीर को लेकर कुकर्म पीड़ित के घर भी गए। उनके आगे भी अपना बेगुनाही का पक्ष रखा, मिन्नतें भी की, लेकिन वह नहीं माने।
Accused Of Misdemeanor Hanged Police Accused Relatives Of False Form Committed Suicide Due To Fear Of Slander