September 23, 2026 04:48:15
पूर्व सांसद के बेटे ने युवक को मारी गोली; बटाला में बहस के बाद की फायरिंग, हालत गंभीर

पूर्व सांसद के बेटे ने युवक को मारी गोली; बटाला में बहस के बाद की फायरिंग, हालत गंभीर

Mar12,2023 | Enews Team | Batala

बटाला। बटाला में कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे ने एक नौजवान को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को बटाला के अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर DSP ललित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की गहनता से जांच करते हुए चश्मदीद से पूछताछ की। दरअसल, बटाला के मुर्गी मोहल्ले में 11 मार्च की देर शाम पूर्व सांसद के बेटे सुरिंदर और तीर्थ राम नामक युवक के बीच पहले मामूली बहस हुई। इस बीच गुस्साए सुरिंदर ने अपनी रिवॉल्वर से तीर्थ राम पर गोलियां चला दी। घायल तीर्थ राम को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है। फिलहाल हालत गंभीर बनी है। चश्मदीद से की पूछताछ वारदात की सूचना पर DSP ललित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परगट सिंह नामक चश्मदीद से पूछताछ की। परगट सिंह ने पुलिस को बताया कि तीर्थ राम और कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे सुरिंदर लाडा के बीच पहले मामूली बहस हुई। फिर सुरिंदर ने रिवॉल्वर से तीर्थ राम पर गोलियां चलाई, जो उसके सिर के पास जा लगी। इसके बाद सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। DSP ललित कुमार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Former Mps Son Shot The Young Man Firing After Argument In Batala Condition Critical

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं