September 23, 2026 20:27:43
विजिलेंस दफ्तर पेश हुए पूर्व Mla कुलदीप वैद, अधिकारियों ने की पूछताछ

विजिलेंस दफ्तर पेश हुए पूर्व Mla कुलदीप वैद, अधिकारियों ने की पूछताछ

Mar20,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद आज विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना दफ्तर में पेश हुए। विजिलेंस ने 8 दिन पहले उनके घर रेड की थी। विजिलेंस ब्यूरो की टीम वैद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है और इसी कड़ी में लगातार लुधियाना में उनके सराभा नगर स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर टीम दबिश दे चुकी है। सूत्रों के अनुसार, वैद की प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। वैद से संपत्ति के मामले टीम क्रॉस क्वेश्चन करेगी। इस कार्रवाई से वैद की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि बताया जा रहा है कि विजिलेंस उनकी संपत्ति के अलावा घर में पड़ी अवैध शराब, अपर हाउस के ऊपर बनी अवैध मंजिलों के निर्माण करवाने में किन लोगों का हाथ रहा है, इन सभी सवालों पर उन्हें घेर सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि वैद के घर के बाहर टीम को कुछ जला हुआ रिकार्ड भी मिला था लेकिन ये रिकार्ड किसका है इसका जवाब वैद्य ही दे सकते। बता दें विजिलेंस द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पहले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी संदीप संधू, रमन बालासुब्रमण्यम और अब कुलदीप वैद विजिलेंस निशाने पर आ गए। फिलहाल वैद से विजिलेंस दफ्तर में सवाल-जवाब चल रहे है। बताया जा रहा है कि महानगर में कई अन्य पूर्व विधायक भी विजिलेंस के रडार पर है, बेशक वह नेता आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में खुद को सेफ करने की कोशिश में लग चुके है लेकिन विजिलेंस के हाथों में अहम सबूत जुट रहे है जिसके बाद जल्द ही एक अन्य पूर्व विधायक पर एक्शन की तैयारी है।

Former Mla Kuldeep Vaid Appeared In Vigilance Office Officials Questioned

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं