चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीते साल जनवरी में पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दे दी है। इसमें डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, आईजी इंदरबीर सिंह और एसएसपी हरमनदीप हंस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। एक्शन में देरी को लेकर केंद्र की आलोचना के बाद सीएम मान ने यह कदम उठाया। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के समय चट्टोपाध्याय राज्य के डीजीपी, इंदरबीर फिरोजपुर के डीआईजी और हंस फिरोजपुर के एसएसपी थे। ये सभी अधिकारी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही को लेकर बड़ी पेनल्टी के लिए चार्जशीट होंगे। चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार ने सभी दोषी अधिकारियों को चार्जशीट करने को लेकर फाइल भेजी थी। जिसमें से मुख्यमंत्री कार्यालय ने केवल तीन आईपीएस अधिकारियों की चार्जशीट को मंजूरी दी। पूर्व मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को केवल शो-कॉज नोटिस भेजा जाएगा। अन्य अधिकारियों एडीजीपी नरेश अरोड़ा, जी नागेश्वर राव, आईजी एमएस चिन्ना और राकेश अग्रवाल के अलावा तत्कालीन DIG रिटायर्ड सुरजीत सिंह और एसएसपी चरणजीत सिंह को भी शो-कॉज नोटिस भेजा जाएगा। इस नोटिस में उनसे कार्रवाई क्यों ना की जाए, के बारे में पूछा जाएगा। 5 सदस्यों की सिफारिश पर कार्रवाई सुरक्षा जांच के लिए जस्टिस इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में 5 सदस्यों की टीम बनाई गई थी, जिनकी सिफारिश पर ही यह कार्रवाई की जा रही है। पंजाब चीफ सेक्रेटरी की तरफ से इंदु मल्होत्रा की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रत्येक अधिकारी की भूमिका को लेकर विस्तृत नोट लिखा है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय की सलाह पर केवल तीन IPS अधिकारियों को चार्जशीट करने की सिफारिश की।
Action In Prime Ministers Security Lapse Case Cm Mann Approves Filing Of Charge Sheet Against 3 Including Former Dgp Chattopadhyay