September 23, 2026 20:28:03
अमृतपाल व उनके साथियों को शिअद देगा कानूनी मदद, मोबाइल नंबर किए जारी, सुखबीर बोले पुलिस एक्शन षडयंत्

अमृतपाल व उनके साथियों को शिअद देगा कानूनी मदद, मोबाइल नंबर किए जारी, सुखबीर बोले पुलिस एक्शन षडयंत्र

Mar22,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस की कार्रवाई को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने असंवैधानिक और षड्यंत्र बताया है। उन्होंने पकड़े गए 154 लोगों को कानूनी सहायता की पेशकश की। इसके लिए बादल ने कुछ लीगल एडवाइजर और अकाली दल का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर लिखा कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में चल रही गैर-संवैधानिक कार्रवाई में गिरफ्तार सभी सिख युवाओं को पूरी कानूनी सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने का फैसला किया है कि उनके अधिकारों को आप पंजाब सरकार द्वारा नहीं कुचला जाए। एक अन्य ट्वीट में बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल गैर-संवैधानिक तरीकों का सहारा लेकर मात्र संदेह के आधार पर निर्दोष सिख युवाओं, विशेषकर अमृतधारी युवाओं की अंधाधुंध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता है। जारी कार्रवाई में गिरफ्तार सभी निर्दोषों की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं। न्याय के लिए हमेशा खड़ा अकाली दल सुखबीर ने ट्वीट में कहा कि अकाली दल न्याय के लिए खड़ा है और आम तौर पर पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा करता है। बादल ने यह भी कहा कि इन गिरफ्तारियों के साथ, राज्य की आप सरकार मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने और चुनावी जमीन हासिल करने के लिए सिख समुदाय को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। सिख समुदाय को बदनाम करने की कोशिश बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब में अघोषित आपातकाल और राज्य में आम आदमी पार्टी की तरफ से उठाए कदम की निंदा करती है। सुखबीर ने आप सरकार को वॉर्निंग दी कि चुनावी लाभ के लिए सबसे देशभक्त सिख समुदाय को बदनाम करने की खतरनाक साजिश ना करे।

Sad Will Give Legal Help To Amritpal And His Associates Released Mobile Numbers Sukhbir Said Police Action Conspiracy



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं