चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के मुखी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक तरफ पंजाब पुलिस एक्शन ले रही है। इस दौरान उनके सहयोगी व फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में दलजीत कलसी की पत्नी ने पति को असम के डिब्रुगढ़ भेजे जाने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। फिलहाल कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई होनी है। जानकारी के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हालही में अमृतपाल सिंह की धरपकड़ के लिए जॉइंट आपरेशन चलाया गया। उसी दौरान उसके सहयोगी सरबजीत सिंह उर्फ दलजीत कलसी को पकड़ कर पंजाब पुलिस की टीम असम के डिब्रुगढ़ ले गई। हालांकि अमृतपाल सिंह को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का दावा पहचान छिपाकर भागा अमृतपाल पंजाब पुलिस का दावा है कि अमृतपाल सिंह अपनी पहचान बदल कर फरार हुआ है। पंजाब पुलिस द्वारा उसके टोल प्लाजा से कार में फरार होते समय और फिर मोटरसाइकिल पर बैठ कर जाते की अलग अलग फोटो जारी की गई है। इन फोटोज में अमृतपाल सिंह की मौना व्यक्ति बने और अलग अलग पहचान की फोटो शामिल हैं। 4 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद आरोपी अमृतपाल सिंह की धरपकड़ के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दौरान समूचे पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। वहीं आज भी 4 जिलों समेत एक सब-डिवीजन और मोहाली के कुछ हिस्सों में 23 मार्च की दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। उनमें तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा और संगरूर शामिल हैं। ये आदेश डीजीपी पंजाब द्वारा दिए गए थे। जिसे जनतक किया गया था।
Amritpals Financier Daljit Kalsis Wife Files Petition In High Court Appeals To Send Husband To Assam Jail