September 23, 2026 21:51:33
अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग, 28 खातों से 5 करोड़ रकम भेजी, करीबी तूफ़ान लापता, जुगाड़ू रेह

अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग, 28 खातों से 5 करोड़ रकम भेजी, करीबी तूफ़ान लापता, जुगाड़ू रेहड़े पर जाते दिखा अमृतपाल

Mar23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अमृतपाल के लिए चल रहे ऑपरेशन का आज छठा दिन है। अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है, इसमें वह बाइक को एक ठेले पर रखकर ले जाता नजर आ रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की जा रही थी। इनमें से 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। इन खातों का संबंध पंजाब के माझा और मालवा से है। अमृतसर, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा के खातों का संबंध अमृतपाल से मिला है। पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुघरों की भी जांच की जा रही है। विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर देश में खोले गए खातों के दस्तावेज की जांच होगी। खाता कब खोला गया, पहला ट्रांजैक्शन कब हुआ, विदेशों से रकम कब आई। किन-किन देशों से पैसे आए। जब रकम आई तो आगे कहां ट्रांजैक्शन हुआ। खाते किसके नाम पर खोले गए, क्या वही खाता ऑपरेट करता था या अमृतपाल की संस्था का कोई मेंबर। वारिस पंजाब दे और आनंदपुर खालसा फोर्स के मेंबर्स की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। CCTV में कैप्चर हुई जुगाड़ू रेहड़े पर भागने की तस्वीर अमृतपाल सिंह की एक तस्वीर बुधवार को सामने आई है। इसमें वह शाहकोट की गली नजर आया। पुलिस ज्यादा दूर नहीं थी। यह तब का वीडियो है, जब शाहकोट में पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही थी। पुलिस ने दो गाड़ियां जब्त की थीं और 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे थोड़ी ही दूरी पर अमृतपाल मर्सिडीज से उतर कर गली में घुसता दिखा था।इसके अलावा एक और फोटो वायरल हो रही है। इसमें अमृतपाल ठेले पर बैठा नजर आ रहा है। तस्वीर जालंधर के गांव नंगल अंबिया की है। जहां अमृतपाल अपनी ब्रेजा कार को छोड़ मोटरसाइकिल पर फरार हुआ। मोटरसाइकिल बुधवार शाहकोट से तकरीबन 42 किमी दूर फिल्लौर-नूर महल रोड पर नहर के किनारे मिली। इसके बाद ठेले पर अमृतपाल की तस्वीर नजर आई। 6 दिनों से अमृतपाल का करीबी तूफान लापता अमृतपाल का करीबी और वारिस पंजाब दे का जिला प्रधान लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान सिंह करीब 6 दिनों से घर नहीं आया है और न ही अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई है। परिवार मुताबिक अजनाला घटना के बाद से ही वह घर पर रहता था। अजनाला पुलिस ने 18 फरवरी को तूफान सिंह को युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमृतपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 फरवरी को अजनाला थाने का घेराव कर तूफान सिंह को रिहा करवाया था।

Funding To Amritpal From 158 Foreign Accounts Sent 5 Crores From 28 Accounts Close Storm Missing Amritpal Seen Going On Jugaad Rehda



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं