September 23, 2026 20:28:37
कुरुक्षेत्र में Sdm के रीडर की बहन के निर्माणाधीन घर में रुका था अमृतपाल व साथी, तीन दिन रुकने के बा

कुरुक्षेत्र में Sdm के रीडर की बहन के निर्माणाधीन घर में रुका था अमृतपाल व साथी, तीन दिन रुकने के बाद 21 मार्च को हुए फरार

पुलिस ढूंढती रही पंजाब में, वे 19 मार्च को ही छोड़ चुका था राज्य

Mar23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे का चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में 3 दिन ठहरने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस लाडवा एसडीएम के रीडर हरजिंदर सिंह, उसके पिता और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। हरियाणा पुलिस की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन पंजाब पुलिस के आईजी ने इसकी पुष्टि कर दी है। पंजाब पुलिस के आईजी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा - बलजीत कौर को हरियाणा पुलिस के साथ सांझे ऑपरेशन में कस्टडी में लिया गया है। उससे पूछताछ में पता चला कि 19 मार्च की रात को अमृतपाल उसके घर रुका। अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत और बलजीत कौर के बीच ढाई साल से जान-पहचान थी। वे पहले भी यहां आते थे। वहां से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें अमृतपाल ने छाता ले रखा था, मगर उसकी कद-काठी से स्पष्ट पहचान हो रही है। तीन दिन रुका अमृतपाल व साथी हरियाणा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 19 से 21 मार्च तक शाहाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी में रुका। इसकी भनक लगते ही एसटीएफ हरियाणा और पंजाब पुलिस धरपकड़ के लिए शाहाबाद पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही अमृतपाल यहां से फरार हो चुका था। किसी को शक न हो, इसलिए अमृतपाल यहां निर्माणाधीन मकान में रुका। फिलहाल हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसडीएम के रीडर हरजिंदर सिंह, उसकी बहन बलजीत कौर और पिता से पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने नहीं की पुष्टि डीसी शांतनु शर्मा ने कहा कि वह अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, कुरुक्षेत्र SP ने कहा कि अमृतपाल के ठहरने की चर्चाएं हैं, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

In Kurukshetra The Sdm Reader Had Made Amritpal And His Partner Stay At Their Sisters House After Staying For Three Days They Absconded On March 21



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं