September 23, 2026 20:28:52
ठग दंपति -- एडवोकेट पति ने पत्नी संग मिल जाली चैक बना मारी 10 लाख ठगी, Mbbs पेपर लीक समेत कई मामलों

ठग दंपति -- एडवोकेट पति ने पत्नी संग मिल जाली चैक बना मारी 10 लाख ठगी, Mbbs पेपर लीक समेत कई मामलों के आरोपी

Mar23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में एक एडवोकेट पति ने अपनी पत्नी संग मिलकर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का पहले फर्जी चैक बनाया। फिर उसी के आधार पर फाइनेंस कंपनी से 10 लाख का लोन लेकर ठगी मार ली। जबकि इसी आरोपी पति द्वारा पहले जम्मू कश्मीर में एमबीबीएस के पेपर लीक करने के मामले में भी नाम आ चुका है। जब फाइनेंस कंपनी के मालिक को ठगी का पता चला तो 2020 में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। थाना दुगरी की पुलिस ने विशाल नगर निवासी जसविंदर सिंह की शिकायत पर घुमारमंडी निवासी रोहित धवन और पत्नी आंचल धवन के खिलाफ अलग अलग धाराओं में पर्चा दर्ज किया है। जसविंदर सिंह विशाल नगर में किंग फाइनेंस लिमिटेड नाम से कंपनी चलाता है। जसविंदर अनुसार उक्त रोहित खुद को वकील बताता है। जबकि उसकी पत्नी पिंक फ्लैट में आंचल ब्युटी पार्लर चला रही है। बैंक मुलाजिम बोले चैक हमारी ब्रांच जैसा, लेकिन किसी ग्राहक का नहीं है जसविंदर अनुसार 2013 में आरोपियों ने उससे 8.50 लाख रुपए लोन लिया था। उस दौरान सिक्योरिटी के तौर पर रोहित और आंचल ने अलग अलग दो चैक स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पैसे नहीं दिए, तो उसने बैंक में चैक लगाया। जिसके बाद पता चला कि वे चैक उनका है ही नहीं। जबकि बैंक मुलाजिमों ने बताया कि चैक उनकी ब्रांच जैसा ही है, लेकिन वे आरोपी आंचल का तो क्या किसी भी ग्राहक का नहीं है। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी। जहां आंचल ने कहा कि उसने अपने ससुर का चैक गलती से दे दिया था। लेकिन वे भी बात झूठी थी। तीन साल बाद हुआ पर्चा दर्ज जसविंदर अनुसार बाद में उसने कोर्ट केस किया। जहां पर आरोपियों ने 10 लाख देने की बात कबुल भी की। फिर शिकायतकर्ता ने परेशान होकर 2020 में पुलिस को शिकायत दी। जिसकी जांच को तीन साल लग लग गए। अब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। MBBS पेपर लीक समेत कई मामलों में है आरोपी शिकायतकर्ता के अनुसार रोहित धवन पहले एमबीबीएस के पेपर लीक मामले में भी फंस चुका है। जिसके चलते उसके खिलाफ जम्मू कश्मीर में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जबकि रोहित धवन को पहले भी चैक बाउंस मामले में एक साल सजा हो चुकी है। इसके अलावा रोहित, आंचल व शुभम धवन के खिलाफ थाना मंडी गोबिंदगढ़ में भी 2020 में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत पर्चा दर्ज हो चुका है। उन्होंने सभी केसों की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Thug Couple Advocate Husband Cheated 10 Lakhs By Making Fake Check With Wife Accused Of Many Cases Including Mbbs Paper Leak



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं